छत्तीसगढ़बिलासपुरमुंगेली

संभाग स्तरीय रेड रन मैराथन में पथरिया कॉलेज के भूषण ने जीता तृतीय पुरस्कार, राज्य स्तर के लिए चयनित

पथरिया: वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय पथरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक भूषण कुमार ने संभाग स्तरीय ‘रेड रन मैराथन’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद अब भूषण कुमार का चयन राज्य स्तरीय रेड रन मैराथन प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहाँ वे बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
छात्र की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अंजली शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार सहित समस्त प्राध्यापकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button