छत्तीसगढ़रायगढ़

30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प : 16वें दिन लेबर कॉलोनी में पोषण और एनीमिया जागरूकता अभियान

सुश्री अलीशा अंसारी ने रायगढ़ के लेबर कॉलोनी स्लम क्षेत्र में पोषण और एनीमिया जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

रायगढ़:- समाज सेवा के संकल्प “30 दिन, 30 सेवा कार्य” के तहत 16वें दिन शनिवार को सुश्री अलीशा अंसारी ने रायगढ़ के लेबर कॉलोनी स्लम क्षेत्र में पोषण और एनीमिया जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्लम क्षेत्र की महिलाओं, किशोरियों और बच्चों में कुपोषण और खून की कमी (एनीमिया) के प्रति जागरूकता लाना था।

इस दौरान सुश्री अलीशा अंसारी ने महिलाओं को समझाया कि एनीमिया केवल बीमारी नहीं, बल्कि गलत खान-पान का परिणाम है। उन्होंने आयरन युक्त सस्ते और स्थानीय आहार जैसे – हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़-चना, रागी, दालें, और मौसमी फलों के सेवन पर जोर दिया।

कार्यक्रम की मुख्य बातें:
1. महिलाओं और किशोरियों के हीमोग्लोबिन की जांच के महत्व पर चर्चा।
2. गर्भवती महिलाओं के लिए सही पोषण और सरकारी योजनाओं की जानकारी।
3. बच्चों में कुपोषण के लक्षण और उससे बचाव के उपाय।
4. स्थानीय महिलाओं को पर्चे और पोषण चार्ट वितरित किए गए।

इस अवसर पर सुश्री अलीशा अंसारी ने कहा, _”एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नींव रखती है। एनीमिया को हम जागरूकता और सही भोजन से हरा सकते हैं। हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति तक स्वास्थ्य की जानकारी पहुंचे।”_

क्षेत्र की महिलाओं ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सवाल भी पूछे। कॉलोनी की महिलाओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

यह अभियान 30 दिवसीय सेवा संकल्प के तहत निरंतर जारी रहेगा।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button