छत्तीसगढ़मुंगेली

पथरिया में कांग्रेसियों ने घेरा एसडीएम कार्यालय, जिला अध्यक्ष बोले लोकतांत्रिक आवाज़ दबाने का प्रयास बर्दास्त नही

भारत निर्वाचन आयुक्त का जलाया पुतला, विद्युत आपूर्ति की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन

पथरिया:- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 8 अक्टूबर को देशभर में मनाए गए ‘ब्लैक डे’ के तहत पथरिया ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में जवाबदेही एवं पारदर्शिता के मुद्दे के साथ-साथ क्षेत्र की बिजली समस्या और अन्य स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल राजनीतिक विरोध तक सीमित नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की जवाबदेही, पारदर्शिता और जनता के अधिकारों से जुड़े सवालों को सामने रखने का माध्यम है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी सांसद निर्वाचन आयोग से जवाबदेही की मांग को लेकर शांतिपूर्वक जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे थे, जिन्हें पुलिस द्वारा रोका गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि इस दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा सहित वरिष्ठ नेताओं और विपक्षी सांसदों के साथ पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की निंदा की और इसी के विरोध में देशभर में ‘ब्लैक डे’ मनाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में सवाल पूछना और सरकार तथा संवैधानिक संस्थाओं से जवाब मांगना विपक्ष का अधिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की आवाज दबाने के बजाय उनके द्वारा उठाए जा रहे सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता को लेकर अपनी आवाज लगातार बुलंद करती रहेगी।

बिजली समस्या को लेकर भी सरकार को घेरा

पथरिया में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र में बिजली कटौती, अनियमित विद्युत आपूर्ति और आम उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय मुद्दों के साथ स्थानीय समस्याएं भी जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से जुड़ी समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस ने एक ओर राष्ट्रीय स्तर पर निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया, वहीं दूसरी ओर पथरिया क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को लेकर भी सरकार और प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।

प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम वर्मा सहित संजीत बनर्जी, चंद्रभान बारमते, मुकेश मिरी, दीपक गुप्ता, तारिणी विश्वकर्मा, जागेश्वरी वर्मा, उर्मिला यादव, अनीता विश्वकर्मा, हेमिन मंगेशकर, मनीष त्रिपाठी, विद्यानंद चंद्राकर, दिलीप बंजारा, दिलीप कौशिक, ग्वाल दास अनंत, श्रीनिवास ठाकुर, नेतराम साहू, घसिया लहरे, संतोष पाली, संपत जायसवाल, अभिषेक यादव, रौनी गेंदले, जैतराम खांडे, धर्मेंद्र श्रीवास, एजाज अहमद, कृष्णा सोनी, भूपेंद्र साहू, दीपक साहू, छोटू खान, रामजी ध्रुव, देव मार्को, नरेश पाटले, तनिष कुर्रे, आशुतोष पांडे, गुरमीत बग्गा, त्रिलोकी वर्मा, तेज सिंह क्षत्रिय, नीरज यादव, संतोष यादव, सदराम कश्यप, नानक कश्यप, नोबेल कश्यप, लक्ष्मी घृतलहरे, संजय कुर्रे, तुलसी सोनवानी, यूगल वर्मा, सतीश वर्मा, बब्बू ठाकुर, कमलेश साहू, टेकराम, रमेश राजपूत, भवानी माथुर, विनोद पटेल, कोमल घृतलहरे, बालमुकुंद श्रीवास, ईश्वर चतुर्वेदी, अरविंद पात्रे, कैलाश श्रीवास, कृष्णा निषाद, पं. नोहर दास, दिनेश पात्रे, धीरज, बलिराम साहू, सुनील मिश्रा, राजेंद्र गेंदले, प्रदीप साहू, मनमोहन क्षत्रिय, संतोष श्रीवास, तीरथ पाटले, राधेश्याम साहू, क्रांति किशोर वैष्णव, मानस लोधी, ओम प्रकाश राजपूत, राधेश्याम मारखंडे, मनीष यादव, कृष्णा साहू, आदित्य नेताम, दबेश साहू, मुकेश साहू, खेमू साहू, भूपेंद्र वर्मा, मनीष साहू, अघन साहू, रोशन राजपूत, देवा पेंटर, साहिल हुसैन, सखीचंद वर्मा, विक्की वर्मा, गया नेताम, अभिराम पाल, संतोष वर्मा, जागेश्वर राजपूत, दुकलहा, जित्तू राजपूत, विजय ध्रुव, चमन वर्मा, ओंकार डडसेना, कृष्ण कुमार, नवीन कौशिक, डब्बू साहू, प्रीतम, चंद्रकुमार डडसेना, दिलहरन गोयल, हीरादास मानिकपुरी, रतिराम ओगरे, पूनम दिव्य, जगदीश जायसवाल, हितेश डडसेना, कुलेश्वर यादव, सौरभ शुक्ला, कालिका, परमेश्वर, रामकुमार, लीला जायसवाल, मदन पटेल, ओमकार यादव, ज्ञानदास चेलकर, सुनील वर्मा और राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button