छत्तीसगढ़मुंगेली

आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में 200 युवा खिलाड़ियों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर पथरिया थाना प्रभारी पवन देवांगन ने साइबर सुरक्षा के विषय पर युवाओँ को किया जागरूक

पथरिया:- जिला प्रशासन मुंगेली एवं कार्यालय पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देशानुसार नशा मुक्ति, साइबर अपराध जागरूकता एवं सुरक्षित समाज निर्माण के उद्देश्य से चलाए जा रहे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के अंतर्गत आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रेन सिन कान कराटे मुंगेली जिला के तत्वावधान में किया गया।

शिविर में कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में थाना प्रभारी पथरिया श्री पवन देवांगन उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर में उपस्थित लगभग 200 बच्चों को साइबर अपराध एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, अनजान लिंक एवं संदेशों से सावधान रहने, ऑनलाइन ठगी से बचने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने तथा साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में बच्चों और युवाओं को साइबर अपराध के प्रति जागरूक होना अत्यंत आवश्यक है। जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सभापति रिंकू सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। उन्होंने भी किया बच्चों को जागरूक

कार्यक्रम में जनपद सभापति श्री रिंकू सिंह ठाकुर ने भी बच्चों को साइबर सुरक्षा एवं नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को खेल, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कराटे एवं खेल गतिविधियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए जिला संघ को आवश्यक कराटे मैट उपलब्ध कराने की घोषणा की। इस पहल से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं के दौरान बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि श्री रिंकू सिंह ठाकुर की इस पहल के संबंध में विधायक श्री धर्म लाल कौशिक द्वारा पूर्व में भी अनुशंसा की गई थी। विधायक श्री धर्म लाल कौशिक लगातार क्षेत्र के बच्चों एवं खिलाड़ियों को खेल गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करते रहे हैं तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे हैं।

आयोजन में पथरिया विकासखंड क्षेत्र से लगभग 250 से 300 खिलाड़ियों की सहभागिता रही। आत्मरक्षा एवं कराटे प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, आत्मरक्षा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ रेन सिन कान कराटे के प्रमुख श्री रामाकांत एस. मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ अनुशासन, खेल भावना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

इस आयोजन में मुंगेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 25 कराटे प्रशिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन के इवेंट कोऑर्डिनेटर मुंगेली जिला के अध्यक्ष सेंसई बहोरन वर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से प्रशिक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं प्रशिक्षकों ने नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पियूष साहू, दिनेश वर्मा,चंद्रदेव, समर शास्त्री अभिषेक पाटले, माहेश्वरी वर्मा, सूरज निर्मलकर , नीलकंठ वर्मा, ईशा यादव,मुस्कान राजपूत, सहित सभी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सामूहिक प्रयासों से ही बच्चों एवं युवाओं को नशे तथा साइबर अपराध जैसी सामाजिक चुनौतियों से बचाते हुए उन्हें खेल, शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा सकता है।

आयोजक रेन सिन कान कराटे मुंगेली जिला मीडिया प्रभारी पियूष साहू ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सुरक्षित, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस आयोजन में मुंगेली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 25 कराटे प्रशिक्षकों ने अपनी सहभागिता दी। प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को आत्मरक्षा एवं कराटे का प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने तथा समाज में जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजन के इवेंट कोऑर्डिनेटर मुंगेली जिला के अध्यक्ष सेंसई बहोरन वर्मा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके मार्गदर्शन एवं समन्वय से प्रशिक्षण शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं प्रशिक्षकों ने नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पियूष साहू, दिनेश वर्मा,चंद्रदेव, समर शास्त्री अभिषेक पाटले, माहेश्वरी वर्मा, सूरज निर्मलकर , नीलकंठ वर्मा, ईशा यादव,मुस्कान राजपूत, सहित सभी प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन समिति द्वारा सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सामूहिक प्रयासों से ही बच्चों एवं युवाओं को नशे तथा साइबर अपराध जैसी सामाजिक चुनौतियों से बचाते हुए उन्हें खेल, शिक्षा, अनुशासन एवं सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित किया जा सकता है।
वहीं जिला मीडिया प्रभारी पियूष साहू ने अभिभावकों को सचेत करते हए कहा कि वर्तमान सम में फर्जी और नकली कराटे संस्थाओं तथा अप्रशिक्षित कोचों की बाढ़ आ गई है, इसलिए बच्चों के भविष्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हए अभिभावकों को ऐसी संस्थाओं से सतर्क रहने की सख्त जरूरत है।
आयोजक रेन सिन कान कराटे मुंगेली जिला ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण के साथ-साथ बच्चों को सामाजिक एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को सुरक्षित, स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button