

पथरिया:- पथरिया विकासखण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ी के आश्रित ग्राम मंझरेटा में बीते 15 दिनों से बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गया है! ज़िससे गांव में रह रहे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है! ग्राम मंझरेटा के नागरिक 15 दिनों में दो बार बिजली विभाग के ऑफिस जानकारी देने आ गए है लेकिन किसी भी प्रकार का एक्टिविटी विभाग नही दिखा रहा है! एक तरफ ग्रामीण परेशान है और दूसरी तरफ विभाग अनजान बनकर बैठा है!! मंझरेटा में गांव के भीतर एक ही ट्रांसफार्मर होने से पूरा लोड उसी पर रहता है, लेकिन फिर भी बरसात के पहले इसको न किसी से मेंटेनेंस का काम किया गया न कुछ अब लगातार परेशानी बढ़ती जा रही है ग्रामीण आक्रोशित हो रहे है, ट्रांसफार्मर खराब होने के चार दिन बाद ग्रामवासी बिजली विभाग के पथरिया कार्यालय पहुचकर कनिष्ठ अभियंता विद्युत वितरण केंद्र पथरिया के नाम ज्ञापन सौंप कर शिकायत दर्ज कराया गया था, लेकिन 9 दिन बीत जाने का बाद भी खराब ट्रांसफार्मर न बना है न नया लग पाया है, एक बार फिर मंगलवार को ग्रामवासी बिजली विभाग पहुचकर शिकायत किए है, और पथरिया एसडीएम को भी ज्ञापन दिया, अब देखना होगा कि बिजली विभाग का आँख कब खुलता है और खराब ट्रांसफार्मर का कब मरम्मत होता है या नया लगता है!

खम्भे में लगे सर्विस तार भी है क्षतिग्रस्त, कभी भी हो सकती है घटना:-
ग्राम मंझरेटा में ही एक ओर ट्रांसफार्मर खराब है और दूसरी ओर महामाया मोहल्ला का बिजली का सर्विस केबल अत्यधिक पुराना और क्षतिग्रस्त हो चुका है! केबल खराब होने के कारण आए दिन शार्ट सर्किट होते रहता है, और बिजली की आपूर्ति बार-बार बाधित होती है, जिससे कभी भी कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है, ग्रामीणों ने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि समस्या को देखते हुए जंल ही ग्राम मंझरेटा के महामाया मोहल्ला का खराब तार को बदला जाए!
क्या कहना है ग्राम पंचायत सरपंच का:-
हमारा ग्राम मंझरेटा जो कि ग्राम पंचायत कोकड़ी का आश्रित ग्राम है जिसमें लगभग 15 दिनों से विद्युत ट्रांसफार्मर खराब है, हमने 9 अगस्त को विद्युत विभाग पथरिया पहुचकर ट्रांसफार्मर लगाने का मांग किया था लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार से ट्रांसफार्मर नही लगाया गया है, जिससे ग्रामवासियों को पीने के पानी की समस्या, बिजली नही होने से अंधरे में रहने को मजबूर और दैनिक कार्य मे बहुत कठनाई आ रही है, हम जल्द नए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग करते है!
गरिमा सागर, सरपंच ग्राम पंचायत कोकड़ी
युवाओं ने उठाया मुद्दा पथरिया एसडीएम से ट्रांसफार्मर के लिए मांग की:-
खराब ट्रांसफार्मर को 15 दिन बाद भी नही बने तो ग्राम पंचायत के युवाओं ने पथरिया एसडीएम को ज्ञापन दिया है और इस मामले को लेकर पथरिया बिजली ऑफिस में बैठे जिम्मेदार अधिकारियों से बात कर समस्या सुलझाने का आग्रह किया है! ग्राम के युवा गोवर्धन पोर्ते बताते है कि बिजली व्यवस्था ठप होने से सबसे ज्यादा प्रभाव युवाओ को पड़ रहा है दिन में दो विद्यार्थी स्कूल-कालेज चले जाते है लेकिन रात में पढ़ाई कार्य मे कठनाई आती है, पानी के समस्या के चलते पूरा टाइम टेबल बिगड़ा हुआ है! हमने अपनी मांग अधिकारियों को बताई है, अब जल्द ट्रांसफार्मर लगे ऐसा उम्मीद कर रहे है!
क्या कहना है अधिकारियों का:-
ग्राम मंझरेटा में ट्रांसफार्मर खराब है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया गया है! वर्तमान समय में ट्रांसफार्मर नही होने के कारण लगाने में विलंब हो रहा है, जैसे कि ट्रांसफार्मर की आपूर्ति होती है, जहाँ समस्या है, वहाँ ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा!
:- योगेश कुमार साहू, सहायक अभियंता विद्युत विभाग पथरिया
