छत्तीसगढ़मुंगेली

नियुक्ति:-पीयूष साहू बने रेन सिन कान कराते संघ जिला मुंगेली के मीडिया प्रभारी

पथरिया:- पथरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत गंगद्वारी के युवा और कराते के नेशनल खिलाड़ी रह चुके पीयूष साहू को रेन सिन कान कराते संघ जिला मुंगेली ने अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है! यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सेंसेई रमाकांत एस. मिश्रा के अनुसंशा पर मुंगेली जिला अध्यक्ष बहोरन वर्मा ने जारी किया है! नियुक्ति के बाद पीयूष साहू ने कहा है कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर पूरी लगन से खरा उतरने का प्रयास करूंगा! संघ के सभी गतिविधियों, आयोजनों एवं उपलब्धियों को विभिन्न प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन जन तक पहुचाने का प्रयास रहेगा! इस मौके पर संस्था ने उनको शुभकामनाएं प्रेषित किया है!

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button