छत्तीसगढ़मुंगेली

ECOSUNDAYLIVE:- राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले लाइव स्ट्रीमिंग में पर्यावरण पर अपना व्यक्तव्य देंगे मुंगेली जिले के ताम्रध्वज

  • अजय यादव
  • मुंगेली:- पर्यावरण संरक्षण गतिविधि जिसकी शुरुआत मार्च 2019 में हुई थी वह लगातार पर्यावरण को लेकर पूरे देशभर में एक विशाल रूप ले चुका है! यह अभियान सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सार्वजनिक पर्यावरण के लिए एक प्रयास है!

इसके माध्यम से इको संडे लाइव स्ट्रीमिंग से हर रविवार को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े व्यक्तित्व अपना बात रखते है! ऐसे ही इस रविवार यानी 23 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे मुंगेली जिले के पर्यावरण संयोजक और हरित विस्तार ताम्रध्वज कश्यप पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के फेसबुक पेज पर लाइव आएंगे, यह मौका मुंगेली जिले के लिए एक अवसर लेकर आया है! ताम्रध्वज कश्यप प्लास्टिक मुक्त द्वीप एवं शत प्रतिशत पौधा संरक्षण सहित विभिन्न मुद्दों पर बात रखेंगे, उन्होंने युवाओं और छात्रों सहित सभी को इस कार्यक्रम देखने का आग्रह किया है!

लाइव स्ट्रीमिंग में जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे:- https://www.facebook.com/psg.paryavaran.sanrakshan/

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि तीन मुख्य प्रतिबद्धताओं के इर्द-गिर्द बना है:

1. जल संरक्षण और प्रबंधन — वर्षा जल संचयन, नदी जैव-उपचार, भूजल पुनर्भरण और सामुदायिक जल ऑडिट।

2. वृक्षारोपण — शहरी लघु-वन, ग्रामीण कृषि वानिकी, देश भर में परिसर और सड़क किनारे वृक्षारोपण अभियान।

3. प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों को कम करना — इको-ब्रिक्स, खाद बनाने, अपशिष्ट पृथक्करण और बड़े पैमाने पर जागरूकता के माध्यम से एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक को समाप्त करना। ग्रुप का मकसद एक्टिविटीज़ और अवेयरनेस फैलाकर एनवायरनमेंट में बदलाव लाना है।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button