वृंदावन की पावन धरा पर गूंजा छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला सरगांव निवासी के अमृत संदेश कथा व्यास आचार्य बृजेश शर्मा ने कराया श्रीमद भागवत ज्ञान का श्रवण
वृंदावन की पावन धरा पर गूंजा छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिला सरगांव निवासी के अमृत संदेश कथा व्यास आचार्य बृजेश शर्मा ने कराया श्रीमद भागवत ज्ञान का श्रवण


पथरिया-सरगांव:- सरगांव से वृंदावन जाकर धर्मनगरी वृंदावन की पावन धरा पर स्थित पंडित श्री गिरधर गोपाल सेवा आश्रम में भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य पंडित बृजेश शर्मा महाराज के मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने संपूर्ण श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा का रसपान किया।
कथा के दौरान आचार्य बृजेश शर्मा महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, कर्म, सत्य और मानव जीवन के आध्यात्मिक महत्व को सरल एवं भावपूर्ण तरीके से श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया। कथा श्रवण के दौरान आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर नजर आए।
इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान श्री अमित द्विवेदी, श्रीमती अवनिका खुशबू द्विवेदी रहे। वहीं सह यजमान श्रीमती भुवनेश्वर तिवारी एवं श्रीमती मंजूलता तिवारी ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता निभाई।व्यास बृजेश शर्मा महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म और भक्ति के मार्ग पर ले जाने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है। भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना मजबूत होती है।
वृंदावन की पावन भूमि पर आयोजित इस श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लेते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
