छत्तीसगढ़मुंगेली

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

नशा मुक्त युवा–विकसित भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

पथरिया:- मेरा युवा भारत, मुंगेली से संबद्ध यूथ क्लब दीनबंधु सहयोग संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम गीधा में नशा मुक्ति जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। नाटक के माध्यम से युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम उपनिदेशक नितिन शर्मा के निर्देशन एवं नेशनल यूथ वालेंटियर नितेश कुमार मोहले के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवक बमलेश्वरी, तनिषा, पंकज, अमित, आलोक, हेमलता, राधिका, कीर्ति, नगिता, यामिनी, प्रियंका एवं कल्पना ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रभावी प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के प्रति जागरूक कर उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button