रायपुर

राज्यपाल डेका से असम के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

रायपुर | राज्यपाल  रमेन डेका से आज 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले असम के फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों ने  सनीदेव चौधरी, (आईएफएस) और  तेजस एम, (आईएफएस) के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ टीम कोच  दगंता बोरा भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि असम की टीम ने इस प्रतियोगिता में पहली बार फुटबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। राज्यपाल ने टीम को बधाई दी और राजकीय गमछा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। टीम के सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पकवान भेंट किये गये। राज्यपाल  डेका ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।  

राज्यपाल  डेका ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 174 पदक जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें भी बधाई दी। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह प्रतियोगिता न केवल शारीरिक शक्ति और खेल भावना का प्रदर्शन है, बल्कि हमारे वन क्षेत्रों के महत्व को भी रेखांकित करती है।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button