रायपुर

छग में सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार एंट्री: वन खिलाड़ी खेल महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजधानी में आज से अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव इस कार्यक्रम में शामिल होंगे, और इसके समापन समारोह में ओलंपिक विजेता मनु भाकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगी. इस कार्यक्रम आयोजन 16 से 20 अक्टूबर तक किया गया है.  

ओलंपिक विजेता बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला:

आज दोपहर 3 बजे सिविल लाइन नवीन विश्राम गृह में प्रधान मुख्य वन बल और वन संरक्षक  प्रमुख व्ही श्रीनिवास राव पत्रकारों से चर्चा करेंगे. बता दें कि देशभर से 3000 वन खिलाड़ी इस वन खेल महोत्सव में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम वन पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय विभाग के द्वारा जारी किया गया है.जानकारी के मुताबिक इस बीच पेरिस ओलंपिक 2024  में निशानेबाज की प्रतियोगिता में पदक विजेता मनु भाकर यहां पर इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ने के लिए शामिल होंगी.  
 
वन विभाग के लेंगे खिलाड़ी हिस्सा:

बतादें कि छत्तीसगढ़ इस बार 27वीं अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है. वहीं यह कार्यक्रम राज्य के लिए खिलाड़ियों के एक महत्वपूर्ण अवसर है. जहां पर वह वन विभाग के प्रयासों और राज्य की खेल प्रतिभाओं इस बीच प्रदर्शित करेगी. इसके अलावा देशभर के वन विभाग के खिलाड़ी इस खेल महोत्सव में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button