दंतेवाड़ा

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता: सुरक्षा बलों ने ध्वस्त किया नक्सली कैम्प

सुकमा। वाम उग्रवाद को मार्च 2026 तक देश से खत्म करने के उद्देश्य से किए जा रहे काम के तहत सुरक्षाबल के जवान नक्सलियों के कोर इलाके बोत्तलंका इरापल्ली में घुस गए। सुबह से हुई भिड़ंत में कई नक्सलियों को गोली लगने की खबर है।

बुधवार को सुरक्षा बलों की संयुक्त पार्टी ग्राम बोटेलंका, एरनपल्ली व आस-पास क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान चिंतावागू नदी के किनारे सुबह पीएलजीएल बटालियन एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान नक्सलियों द्वारा जवानों पर बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) हमला किया गया।

कार्रवाई में जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाइटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 204 कोबरा वाहिनी और 203 कोबरा वाहिनी के जवान शामिल हैं। मुठभेड़ के बाद स्थल से अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर भारी मात्रा में नक्सलियों के डम्प सामाग्रियों एवं विस्फोटक सामान को बरामद किया गया।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button