बिलासपुर

फेसबुक लाइव पर दर्दनाक घटना: रेलवे कर्मी की पत्नी ने फांसी पर लटककर दी जान

बिलासपुर। बिलासपुर में रेलवे कर्मी की पत्नी प्रियंका सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कुछ लोगों का नाम लेते हुए छेड़छाड़ और गुंडागर्दी के कारण परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कही।

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मैग्नेटो मॉल के पास की है। प्रियंका ने सुबह 12 बजे फेसबुक पर लाइव आकर फांसी लगा ली। जब किसी ने उनकी पोस्ट देखी, तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब प्रियंका के घर पहुंची, तो दरवाजा अंदर से बंद था और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला।

पुलिस दरवाजा खुलवाने के लिए मशक्कत कर रही थी। तभी महिला का रेलवे कर्मी पति ड्यूटी खत्म कर घर पहुंचा। पुलिस वालों को उसने देखकर थोड़ा रुकने का इशारा किया और दूसरी चाबी से घर का दरवाजा खोल कर अंदर देखा तो पत्नी का शव फंदे पर लटक रहा था। बताया जा रहा है कि महिला ने जब फांसी लगाई तब महिला की 20 वर्षी बेटीया भी घर के अंदर थी। पुलिस दरवाजा खटखटा रही थी तब महिला की बेटी ने दरवाजा नहीं खोला। इस बात से पुलिस कर्मियों को पहले लगा था कि महिला घर में अकेली है। दरवाजा खुलने के बाद पुलिस अंदर गई और तत्काल महिला को लेकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उसकी मौत की घोषणा डॉक्टरों ने की।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button