देश

तिरुपति मंदिर लड्डू विवाद: मोदी सरकार ने घी सप्लाई करने वाली कंपनी को थमाया नोटिस

 आंध्र प्रदेश| तिरुपति मंदिर के लड्डू विवाद में मोदी सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने घी सप्लाई करने वाली एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इस मामले में चार कंपनियों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से एक का सैंपल गुणवत्ता परीक्षण में विफल हो गया, जिसमें जानवरों की चर्बी पाए जाने की खबर मिली है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लगाया थ गंभीर आरोप

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य के पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि तिरुपति के प्रसाद लड्डुओं में पशुओं की चर्बी मिलाई गई है। नायडू के आरोपों का समर्थन करते हुए टीडीपी सरकार ने गुजरात की एक प्रयोगशाला की रिपोर्ट पेश की, जिसमें लड्डुओं में चर्बी की मौजूदगी की पुष्टि की गई।

आपको बता दें तिरुपति लड्डू विवाद के बीच, तिरुमला मंदिर में सोमवार (23 सितंबर) को शुद्धिकरण अनुष्ठान किया गया, जिसमें भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से मंत्रोच्चार करते हुए माफी मांगी गई। 4 घंटे तक चली इस शुद्धिकरण पूजा, जिसे शांति होमम कहा जाता है, में पंचगव्य प्रोक्षण के माध्यम से भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को प्रसन्न किया गया। 

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button