कृषिछत्तीसगढ़देशबिलासपुरमुंगेली

बिजली विभाग की घोर लापरवाही: नीचे लटके तार की चपेट में आने से किसान की मौत, 1 घंटे तक नहीं पहुंचा प्रशासन

सरगांव- ग्राम पंचायत बिदबिदा बिजली विभाग की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। ग्राम पंचायत बिदबिदा गांव में जमीन से काफी नीचे झूल रहे बिजली के तार की चपेट में आने से खेती करने गए एक किसान मांघी लाल राजपूत उम्र 60 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले भी तार के गिरने से लूज होने से 12 गौ वंश की मौत हो चुकी है यह सब लापरवाही से और आज एक किसान की मौत हो गई इनकी शिकायत गौ सेवा विकासखंड समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा द्वारा पूर्व में भी थाने में वह सीएम हेल्पलाइन नंबर में किया जा चुका है उसके बाद भी क्षेत्र की लाइन कनेक्शन दुरुस्त नहीं होने की वजह से आज एक किसान की मौत हो गई

परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में बिजली विभाग को पहले भी कई बार सूचना दी जा चुकी थी कि तार बहुत नीचे लटका हुआ है और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन विभाग ने उसे सुधारने की जहमत नहीं उठाई।*क्या है पूरा मामला

मृतक किसान अपने खेत में खेती के कार्य में गया हुआ था। इसी दौरान जमीन से लगभग 5 फीट की ऊंचाई पर लटके बिजली के तार उसके सिर से टच हो गए। तेज करंट लगने से किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रशासन देर से पहुंचा, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष संभालते रहे मोर्चा

घटना की सूचना मिलने के बाद भी प्रशासन को मौके पर पहुंचने में लगभग 1 घंटे का समय लग गया। इस बीच स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए *गौ सेवा आयोग के विकासखंड समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा* अपनी गौ सेवा टीम के साथ मौके पर डटे रहे। उन्होंने घटनास्थल पर किसी को भी जाने नहीं दिया ताकि दूसरा कोई हादसा न हो जाए।

प्रशासन के पहुंचने के बाद ही शव का पंचनामा और पीएम की कार्रवाई की गई।

ग्रामीणों में आक्रोश, FIR की मांग
इस घटना के बाद गांव में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने साफ कहा कि “पहले भी सूचना देने के बावजूद तार नहीं सुधारा गया, इसी लापरवाही के कारण एक घर उजड़ गया।”

ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि:
1. मृतक के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए
2. लापरवाह बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर गैर इरादतन हत्या की धारा में FIR दर्ज की जाए
3. पूरे क्षेत्र में नीचे लटके तारों का सुरक्षा ऑडिट करवाया जाए

जिम्मेदार कौन?
यह घटना बिजली विभाग की घोर लापरवाही को उजागर करती है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न करना सीधे तौर पर एक परिवार की मौत का कारण बना है।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button