जगदलपुर

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, पति-पत्नी और बेटे की एक साथ मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो गई। मृतक ओडिशा के रहने वाले थे और जगदलपुर अपने रिश्तेदार के घर बाइक से पहुंचे थे। वापस ओडिशा लौटते वक्त ये हादसा हुआ। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, ओडिशा निवासी गुरूबंधु की शादी कुछ सालों पहले जगदलपुर निवासी अनिता के साथ हुई थी। दोनों अपने बच्चे के साथ बाइक से जगदलपुर नयामुंडा में स्थित रिश्तेदार के घर पहुंचे थे।

शाम में पूरा परिवार हाईवे स्थित बस्तर हाट घूमने के आये थे। यहां से वापस अपने घर ओडिशा लौट रहे थे। इसी दौरान जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमागुड़ा चौक के पास रायपुर की ओर से आ रहे ट्र्क ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सभी लोग दूर फेंका गये।

इस दौरान पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान बालक ने भी दम तोड़ दिया। 

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button