छत्तीसगढ़

बस और सिलेंडर ट्रक की टक्कर से मची चीख-पुकार, कई यात्री घायल

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें यात्रियों से भरी बस गैस सिलेंडर लेकर जा रहे ट्रक में जा घुसी। यह घटना नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम अड़ार के पास हुई, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में 24 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांदघाट में चल रहा है। इनमें से चार की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस मुंगेली से नांदघाट की ओर जा रही थी। इसी दौरान, एक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने बस से अपना नियंत्रण खो दिया और बस गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में जा घुसी। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त बस की रफ्तार ज्यादा तेज नहीं थी और ट्रक से जोरदार टक्कर के बावजूद आग नहीं लगी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है|

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button