
सरगांव
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी के निर्वाचन के पश्चात् आज दिनांक 20 जनवरी 2026 को भाजपा मंडल सरगांव द्वारा मंडल मुख्यालय में हर्षोल्लासपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण एवं आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की।
कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष पोषण यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, सेवा, सुशासन और संगठनात्मक अनुशासन की नीति पर कार्य करने वाली देश की सबसे सशक्त राजनीतिक पार्टी है। श्री नितिन नबीन जी का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चयन भाजपा की मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया, पारदर्शी कार्यशैली एवं सशक्त नेतृत्व परंपरा का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जी के मार्गदर्शन में भाजपा देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास, सेवा और सुशासन पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी। कार्यकर्ताओं की निष्ठा, अनुशासन और समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय एवं जय भाजपा के नारों के साथ उत्साह और संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा जी मंडल अध्यक्ष पोषण यादव पूर्व अध्यक्ष रामजुड़ावन साहू रामकुमार कौशिक महामंत्री द्वय अनिल दुबे पंकज वर्मा प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा रणजीत सिंह सभापति श्रीमती अंबालिका साहू नगर पंचायत अध्यक्ष परमानन्द साहू शिव पांडे बिहारी राजपूत वीरेंद्र तिवारी विष्णु तिवारी मनीष साहू मनोज यादव पार्षद सकेत सरपंच प्रतिनिधि अनीस जी तरुण अग्रवाल कमलेश अग्रवाल उदित साहू लक्ष्मन साहू रवीन्द्र गुप्ता विशाल वर्मा बेदु करण संजीव नेताम सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे!





