रायपुर

ऑनलाइन सट्टा एप मामले में बड़ा एक्शन: ईओडब्ल्यू ने चार आरोपियों पर किया चालान पेश

रायपुर | छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईओडब्ल्यू ने चार आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में चालान पेश किया। आरोपियों में सहदेव सिंह यादव, भारत ज्योति उर्फ भास्कर, विश्वजीत राय चौधरी और अतुल सिंह शामिल हैं।

चालान में 4 हजार पन्नों का दस्तावेज पेश किया गया है, जिसमें आरोपियों के दुबई कनेक्शन का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पैनलों से कमाए पैसे ट्रांसफर कर हवाला के माध्यम से दुबई तक पहुंचाया था।

ईओडब्ल्यू ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टा प्रकरण में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन पर धारा 120बी, 420, 467, 468 471 एवं 201, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 एवं 7A, छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 4, 7, 8 एवं 11 एवं सार्वजनिक द्युत अधिनियम, 1867 की धारा 4क दर्ज है।

ब्यूरो की टीम ने बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ राज्यों में संचालित महोदव बुक के कॉल सेंटर्स (ओटीपी सेंटर्स) में रेड कार्रवाई की थी और अभियुक्त भारतज्योति, अतुल सिंह एवं विश्वजीत राय चौधरी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों फर्जी सीम कार्ड, सैंकड़ों मोबाइल, लैपटॉप जब्त किए थे।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button