Uncategorized

गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने 30वें जन्मदिवस पर किया गौ पूजन, गौ माता को केक का भोग और 30 पौधों का वृक्षारोपण

सरगांव/पथरिया

 

गौ सेवा को समर्पित जीवन जीने वाले गौ सेवा आयोग विकासखंड समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने अपना 30वां जन्मदिवस गौ माता के सानिध्य में मनाया। उन्होंने जन्मदिवस के अवसर पर गोधाम सरगांव में गौ माता का पूजन कर गौ सेवा की, गौ माता को केक का भोग लगाया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 30 पौधों का वृक्षारोपण किया।

 

 

 

 

गौ पूजन और केक भोग से हुई शुरुआत

 

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौ माता के पूजन एवं आशीर्वाद से हुई। जन्मदिन के अवसर पर गौ माता को विशेष रूप से केक का भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात अध्यक्ष बृजेश शर्मा सहित उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने गोधाम परिसर में 30 छायादार एवं फलदार पौधे* लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

 

 

विशेष अतिथि रहे उपस्थित

 

इस पुनीत अवसर पर डॉ. के. पी. मरावी पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ, सरगांव एवं डॉ. शिवमणि पांडे अतिरिक्त उपसंचालक, पशु चिकित्सा, पथरिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों चिकित्सकों ने गौ सेवा के कार्यों की सराहना की।

 

 

 

बड़ी संख्या में रहे मौजूद

 

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग विकासखंड समिति के अध्यक्ष बृजेश शर्मा के साथ गोधाम समिति के सदस्य सालिक राजपूत, राकेश श्रीधर, अनिल राजपूत, अजय साहू, अजय यादव, शत्रुघ्न उरांव, संतोष धृतलहरे, शत्रुघ्न वर्मा, अनिल वर्मा, सीतल राजपूत, उपमन्यु ठाकुर, दुर्गेश बंजारे प्रशिक्षित सहायक पशु क्षेत्र अधिकारी, सरगांव,  कृष्णा साहू शरद यादव, नरेंद्र साहू, लक्ष्मी दुबे, केशव मौर्य सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

लिया संकल्प

 

कार्यक्रम के अंत में सभी ने गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

 

 

अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने कहा कि _”जन्मदिन पर केक खुद काटने से अच्छा है कि हम गौ माता को भोग लगाएं और धरती माँ को हरा-भरा बनाएं। यही सच्ची सेवा और सच्चा जश्न है।”_

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button