
सरगांव – 27 अप्रैल 2026
भारतीय संस्कृति की प्रतीक गौमाता के सम्मान, संरक्षण और संवर्धन के लिए सरगांव तहसील में ‘गौ माता का संकल्प आवाहन अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संत समाज, गौशाला संचालक, किसान, युवा और सैकड़ों गौभक्तों ने भाग लेकर गौ सेवा का संकल्प लिया वह तहसील कार्यालय में जाकर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम पर गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने हेतु आवेदन पत्र दिया गया

अभियान का उद्देश्य
अभियान के मुख्य संयोजक ने बताया कि इसका उद्देश्य केवल गौ रक्षा नहीं, बल्कि गौ आधारित ग्रामीण अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना है। देसी गाय के गोबर-गोमूत्र से जैविक खेती, पंचगव्य औषधि और रोजगार सृजन पर जोर दिया जाएगा।
हाथों में ‘गौ माता राष्ट्र माता’ की तख्तियां लिए युवाओं ने जनजागरण किया।
संतों का उद्बोधन
कार्यक्रम में पधारे संतों ने कहा, “गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास है। जिस दिन हर घर में गौमाता का स्थान होगा, उस दिन भारत पुनः विश्वगुरु बनेगा। यह अभियान धर्म का नहीं, धरती और स्वास्थ्य बचाने अभियान है.
अभियान मे ब्रजेश शर्मा ने अपील की कि सभी प्लास्टिक छोड़कर गोबर से बने उत्पाद अपनाएं और महीने में एक बार नजदीकी गौधाम में श्रमदान करें।

कार्यक्रम का समापन गौ पुजा हनुमान चालीसा और प्रसाद वितरण के साथ हुआ इस कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में गौ भक्त सम्मिलित हुए राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से रैली निकालते हुए प्रमुख नगर में भ्रमण करते हुए मां महामाया मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना कर बस स्टैंड सरगांव में पहुंचकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ इस कार्यक्रम में बृजेश शर्मा,शिव पांडे,शरद यादव,कृष्णा साहू,अशोक साहू दिलीप कौशिक, विशाल वर्मा गोविंद साहू,डमरू साहू, रोहित साहू, कमलेश अग्रवाल मलहरण साहू,नरेंद्र साहू,दिनेश, अजय, किशन, महेश साहू, सोनू ,बंटी,राजू,छन्नू, भागुराम, सोनू टेकराम साहू, अभय वर्मा,केशव कौशिक, रवी, कौशिक,दौलत ओम,प्रकाश,कोमल,हर्ष, सूरज सागर,गुलशन,जय, श्यामलाल कौशल,संजू,अंकित, अभिषेक जमीन,सागर,सूरज,आर्यन सुखसागर, दुर्गेश वर्मा, कमल लकी, अभिषेक,ओंकार मातृशक्ति से विनीता साहू, पांचों साहू, पार्वती साहू आदि मातृ शक्ति भी उपस्थित रहे





