जशपुर

पति-पत्नी के बीच विवाद का दर्दनाक अंत, पत्नी ने पति की गमछे से गला घोंटकर की हत्या

जशपुर । जशपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और फिर जंगल में छिप गई थी। महिला ने चावल बेचने को लेकर हुए विवाद में गमछे से पति का गला घोंट दिया था।

मामला 11 नवंबर का है, जब मृतक के भाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके भाई वकील राम (45) और बहू बिरसी बाई के बीच चावल बेचने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बिरसी बाई ने गमछे से वकील राम का गला घोंट दिया।

पुलिस ने महिला के खिलाफ भादसं की धारा 103(1) का अपराध दर्ज किया था और जांच शुरू की थी। पुलिस ने महिला को जंगल से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। महिला ने अपने अपराध की बात स्वीकार कर ली है।

चौकी सोनक्यारी एवं थाना सन्ना से रात में ही 3 टीम गठित कर आरोपिया की गिरफ़्तारी के लिए रवाना किया गया। टीम द्वारा लगातार विभिन्न जंगलों एवं संभावित स्थलों में लगातार दबिश दी जा रही थी। पतासाजी दौरान उक्त महिला के एक जंगल में छिपकर रहने की सूचना मुखबीर से मिलने पर जंगल के चारों ओर से दबिश देकर पकड़ा गया।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button