छत्तीसगढ़

CG BREAKING: भाजपा नेता के घर में लगी आग, नेता और पत्नी झुलसे

पेंड्रा। पेंड्रा के गौरेला क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीजेपी नेता मनीष अग्रवाल के घर में भीषण आग लग गई। इस दुर्घटना में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग सिलेंडर लीक होने के कारण लगी होने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा गौरेला के एक रिहायशी इलाके में हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे और अधिक नुकसान होने से बचा लिया गया। 

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button