छत्तीसगढ़मुंगेली

कैवल्य गुप्ता को भौतिक शास्त्र में मिला पीएचडी

पथरिया:- मुंगेली नगर के कैवल्य गुप्ता ने भौतिक शास्त्र विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) की सर्वोच्च शैक्षणिक उपाधि प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्हें यह उपाधि डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय, कोटा (बिलासपुर) द्वारा आधिकारिक रूप से प्रदान की गई। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. सी.वी. रमन विश्वविद्यालय के भौतिक शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. रत्नेश तिवारी के कुशल एवं सुदीर्घ मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया है। उनके शोध-प्रबंध का मूल विषय “स्पेक्ट्रोस्कोपिक एनालिसिस ऑफ रेयर अर्थ एक्टिवेटेड ऑक्साइड बेस्ड फॉस्फोर्स फॉर डिस्प्ले एंड डोसिमेट्री” रहा, जो आधुनिक प्रदर्शन प्रौद्योगिकियों तथा विकिरण मापन के क्षेत्र में अत्यंत प्रासंगिक है। उल्लेखनीय है कि कैवल्य गुप्ता वर्तमान में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस) पथरिया (जिला मुंगेली) में भौतिक शास्त्र के व्याख्याता के पद पर सेवारत हैं उनकी इस गरिमामयी उपलब्धि पर उनके माता-पिता रामनाथ गुप्ता एवं सरिता गुप्ता, आत्मीय परिजनों, सहयोगियों, सहपाठियों तथा मार्गदर्शक गुरुजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई प्रेषित की है, एवं उनके स्वर्णिम व उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है। इस मौके पर कैवल्य गुप्ता ने सबका आभार व्यक्त किया है!!

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button