
पथरिया:- वीरांगना अवंती बाई लोधी शासकीय महाविद्यालय, पथरिया के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में आज ‘भारत विभाजन की विभीषिका’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा, संघर्ष और मानवीय त्रासदी को स्मरण करते हुए नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से परिचित कराना तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष रघुनन्दन कर्माकर रहे वही छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स पथरिया के अध्यक्ष निश्चल गुप्ता तथा योगानंद साहू उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने भारत विभाजन के ऐतिहासिक घटनाक्रम और उससे उत्पन्न मानवीय पीड़ा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विभाजन की त्रासदी को याद करना केवल अतीत को स्मरण करना नहीं, बल्कि वर्तमान और भावी पीढ़ी को एकता, भाईचारे, सद्भाव और राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से इतिहास के इस संवेदनशील अध्याय से सीख लेकर सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि शर्मा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इतिहास की घटनाओं का स्मरण हमें अपने वर्तमान के प्रति अधिक जिम्मेदार बनाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को विविधताओं के बीच एकता, परस्पर सम्मान और सौहार्द की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। भारत विभाजन की विभीषिका की डाक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन महाविद्यालय में किया गया ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण , डॉ. यू. एस श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार , डॉ. सत्या कुर्रे, डॉ डी. के. पाण्डेय, स्वाति सिंह ठाकुर, वंदना शर्मा , धीरेंद्र सिंह कर्मचारीगण, एन एस एस स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संकल्प के साथ हुआ।





