
पथरिया:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत क्षेत्रीय बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक के नेतृत्व में सरगांव से लेकर पथरिया नगर तक करीब 20 किलोमीटर तक तिरंगा यात्रा निकाला गया! कार्यक्रम की शुरुआत सरगांव के मनियारी चौक से शुरू हुआ, इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम का उद्घोष कर बाइक पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकला!

इस दौरान राष्ट्र भक्ति और देशप्रेम के उत्साह के साथ हाथों पर तिरंगा लिए मुख्य मार्ग होते हुए नगर पंचायत पथरिया पहुँचा जहाँ बिजली ऑफिस के सामने, जनपद पंचायत पथरिया, अटल चौक, बस स्टैंड में सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राओ ने अभूतपूर्व स्वागत किया, ततपश्चात भक्त माता कर्मा चौक में तिरंगा यात्रा का समापन हुआ, इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक ने अपने संबोधन में कहा कि हर घर तिरंगा केवल अभियान नही, देश के उन महान वीरों की गाथा है जिसको जन-जन तक पहुचाने का संकल्प है, आज विश्व मे भारत की पहचान अलग रूप में होती है, सभी क्षेत्रों में निरन्तर कार्य हो रहे है, जिससे देश उन्नति की ओर अग्रसर है, इसी कड़ी में विधायक कौशिक ने नागरिकों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की है!
महामंत्री कैलाश ठाकुर, पूर्व महामंत्री निश्चल गुप्ता, डॉक्टर देवेंद्र कौशिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष हुलसी रघु वैष्णव, उपाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, सरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष परमानंद साहू, जिला पंचायत सभापति अम्बालिका साहू, अनिला देवेंद्र राजपूत, जनपद अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े, पथरिया मण्डल अध्यक्ष संजय राजपूत, सरगांव मण्डल अध्यक्ष पोषण यादव , जिला मंत्री रिंकू ठाकुर, रितेश यादव, भाजयुमो महामंत्री राजेन्द्र साहू, रघुनंदन कर्माकर, भाजयूमो अध्यक्ष रविन्द्र बघेल, विधायक प्रतिनिधि रघु वैष्णव, बलराम जायसवाल, लोकेश साहू, डॉक्टर सुभाष पाण्डेय, पार्षद देवेंद्र डड़सेना, इंद्रजीत यादव, बिदबिदा सरपंच अनिल राजपूत, श्रीधर राकेश, अशोक निर्मलकर, अभिलाष त्रिवेदी, उमेश यादव, योगानंद साहू, नीतीश यादव, युगल राजपूत, भाजयुमो महामंत्री सरगांव निखिल कौशिक, असद खान, पीयूष साहू, बलदाऊ जायसवाल, गौतम डड़सेना, नीलेश कर्माकर, मोंटू जायसवाल, गंगाराम साहू, भास्कर राजपूत सहित आस-पास के नागरिकगण शामिल हुए!!





