छत्तीसगढ़ताज़ा खबरदुनियादेशबिलासपुरमुंगेलीरायपुरराष्ट्रीयसामाजिक

प्रदेश स्तरीय पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की बैठक संपन्न,ब्रजेश शर्मा बने मूंगेली जिला के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष

मूंगेली – पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकारों एवं संगठनात्मक मजबूती को लेकर पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन दुर्ग मे किया गया जिनमे मुंगेली जिलाध्यक्ष के लिये ब्रजेश शर्मा को न्युक्त किया गया । बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी नारायण घृतलहरे विशेष रूप से शामिल हुए और उन्होंने पत्रकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में दुर्ग के महापौर एवं प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता (विलन) मनमोहन ठाकुर जी बतौर अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि समाज में सत्य और जनहित की आवाज़ को मजबूत करने में पत्रकारों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
प्रदेश प्रभारी नारायण घृतलहरे ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए संगठन को और अधिक सशक्त बनाना आवश्यक है। उन्होंने प्रदेश स्तर पर पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, कानूनी सहायता एवं संवाद तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया।
बैठक में समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने विचार रखे और भविष्य की कार्ययोजना पर सहमति बनी। अंत में संगठन की एकजुटता और पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button