छत्तीसगढ़मुंगेली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पथरिया की नवीन कार्यकारणी हुई घोषित

शिक्षक बृजमोहन सोनवानी बनाए गए अध्यक्ष, वही यशराज रॉय बने नगरमंत्री

पथरिया:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की मुंगेली जिला इकाई के अंतर्गत पथरिया नगर इकाई की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा शनिवार को साहू भवन में की गई। इस दौरान संगठन विस्तार, छात्रहितों की रक्षा तथा विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नवीन कार्यकारिणी में शिक्षक अध्यक्ष बृजमोहन सोनवानी, पथरिया महाविद्यालय के छात्र यशराज रॉय को नगर मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वहीं, गीतेश वर्मा, किरण पाली, अंशु साहू और अनुराग पाटकर को नगर सह मंत्री बनाया गया। खेलो भारत प्रमुख की जिम्मेदारी नागेंद्र पाण्डेय तथा सह प्रमुख का दायित्व कृष्णकांत वर्मा को सौंपा गया।

इसी क्रम में एकलव्य सिंगरौल, करन पाल और किरण निषाद को महाविद्यालय कार्य प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। जय सिंह को सोशल मीडिया प्रमुख तथा टिकेश्वरी साहू और रागिनी साहू को सोशल मीडिया सह प्रमुख बनाया गया। आयुष पाण्डेय को कार्यालय मंत्री और रिकेश कुमार को कार्यालय सह प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हिमेश सिंगरौल, प्रीति यादव, दिव्या, निशा, शीतल निषाद, संजना गेंदले, सूर्यकांत और टिकेश्वर बंजारा सहित अन्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गईं।

इस अवसर पर उपस्थित एबीवीपी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त कार्यकारिणी से विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और छात्रहितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पथरिया इकाई के वर्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button