
सरगांव/मुंगेली
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगांव में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बृजमोहन अग्रवाल श्री रामावतार अग्रवाल श्री बलदाऊ वर्मा डॉ. लेखराम साहू जी द्वार भारत माता मां सरस्वती प्रणव अक्षर ओम के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्री राम कुमार कौशिक श्री रामजुड़ावन साहू श्री मनोज यादव श्री उदित साहू एवं गणमान्य नागरिक व विद्यालय के समस्त आचार्य शामिल थे प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार वैष्णव जी के द्वारा चंदन अक्षत एवं फूल मालाओं से अतिथियों का स्वागत किया गया इस अवसर पर भैया बहनों के द्वारा विद्यालय में विभिन्न प्रकार के शारिरिक योग प्रदर्शन, सामूहिक गीत, संस्कृत,अंग्रेजी, हिंदी ,छत्तीसगढ़ी भाषण सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुतीकरण बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया गया कार्यक्रम के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तत्पश्चात प्राचार्य श्री अनिल कुमार वर्मा जी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए एवं आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया |






