Uncategorized

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़: 5 नक्सली ढेर, 2 जवान घायल

नारायणपुर | छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आई है। कांकेर और नारायणपुर से लगी महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच सुबह 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में अब तक 5 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो जवानों को गोली लगी है, घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर राजधानी रायपुर लाया गया है, जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। घायल जवानों के नाम खिलेश्वर गावड़े , हीरमन यादव, दोनों डीआरजी के जवान है। हीरामन यादव के दोनों पैर की जांग में गोली लगी है, वहीं खिलेश्वर गावड़े के सिर और हाथ में चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार कांकेर डीआरजी ,नारायणपुर डीआरजी , बीएसएफ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है, टेकामेटा और काखुर के जंगलों में मुठभेड़ अभी भी जारी है। दोनों तरफ से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने इसकी पुष्टि की है।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button