दुर्ग

संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास हेतु अनुदेशक नियुक्ति हेतु साक्षात्कार 18 नवंबर को

दुर्ग |  समग्र शिक्षा अंतर्गत् 200 सीटर संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास संचालित है। जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार संजीवनी बालिका व संदीपनी बालक छात्रावास हेतु पृथक-पृथक 03-02 अनुदेशक नियुक्त किया जाना है।

अनुदेशक को स्नातक, बीएड (विषय- कला संकाय, विज्ञान, गणित) होना अनिवार्य है। 18 नवंबर 2024 को जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा दुर्ग में सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक साक्षात्कार रखा गया है। योग्यताधारी अपने प्रमाण पत्र सहित साक्षात्कार में शामिल हो सकते है।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button