छत्तीसगढ़

दर्दनाक हादसा: नाटक देखने जा रहे लोगों को बाइक ने रौंदा, 4 साल की बच्ची की गई जान

जशपुर. पत्थलगांव थाना क्षेत्र के झक्कड़पुर गांव में नाटक कार्यक्रम देखने पैदल जा रही भीड़ को बाइक ने ठोकर मार दी. इस हादसे में चार साल बच्ची की मौके पर मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. इनमें से 4 की हालत गंभीर है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को पत्थलगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों के प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम ने एक बच्ची समेत दो महिलाओं को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया.

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button