छत्तीसगढ़

त्रिपुरा बार्डर पर बीएसएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत

जांजगीर-चांपा । जांजगीर-चांपा जिले के सक्ती के पुटेकेला गांव निवासी बीएसएफ जवान दाऊराम कंवर की त्रिपुरा बार्डर पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। 39 वर्षीय जवान दाऊराम कंवर को 5 नवंबर को त्रिपुरा के बार्डर पर ड्यूटी के समय हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

दाऊराम कंवर के पार्थिव शरीर को 7 नवंबर को रायपुर से बीएसएफ जवानों द्वारा गांव लाया गया, जहां गांव वालों ने बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि अर्पित की। बीएसएफ जवानों ने भी सलामी दी। दाऊराम कंवर की मौत से उनके परिवार और गांव वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button