बालोद

चाय दुकान मालिक पर युवती से बलात्कार का आरोप, गिरफ्तार

बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित अमृततुल्य चाय दुकान के संचालक पर दुकान में काम करने वाली एक युवती ने दैहिक शोषण का गंभीर आरोप लगाया है. युवती की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए युवक विवेक पाटीदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार लड़की अमृततुल्य चाय की दुकान पर बीते कुछ महीनों से काम कर रही थी. इस दरमियान संचालक के द्वारा लड़की को शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा और आरोपी युवक के द्वारा शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाकर भी लड़की को ब्लैकमेल कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और फिर बाद में युवती को काम से भी हटा दिया. इन सब से परेशान होकर युवती ने नजदीकी थाने में संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कराया.

एडीशनल एसपी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि अमृततुल्य चाय दुकान के मालिक पर युवती ने दैहिक शोषण का आरोप लगाया है जिसपर अपराध धारा 376 (2)(N) दर्ज कर न्यायायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है.

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button