दुर्ग

ग्राम तर्रीघाट में मनाया गया हर घर जल उत्सव

दुर्ग | जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के पाटन विकासखण्ड ग्राम व पंचायत तर्रीघाट में हर घर जल उत्सव मनाया गया। इस दौरान सरपंच अशोक साहू एवं सचिव जानचन्द्र चक्रधारी एवं जल जीवन मिशन के कर्मचारी समस्त ग्रामीण उपस्थित थे। जल जीवन मिशन योजना को पी.एच.ई. विभाग द्वारा ग्राम पंचायत तर्रीघाट को सौंपा गया।

आने वाले समय में इस योजना का संचालन व रख-रखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जल कर, सामुदायिक सहभागिता, स्वामित्व भावना से योजना का संचालन करने के साथ ही विशेष तौर पर वर्षाकालीन वर्षा जल संरक्षण कर प्रदूषण मुक्त शुद्ध पानी पीने के फायदे के बारे में बताया गया।

Brajesh Sharma

haribhoomitimes.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

Leave a Reply

Back to top button